Press "Enter" to skip to content

दो पक्षों में चले लात घूसें: परिजनों ने नहीं चाही कार्रवाई, थाने में किया राजीनामा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे के बाजार में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच सरेराह फिल्मी अंदाज में काफी देर तक जमकर लात-घूंसे चलते रहे। दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े का मामला करैरा थाना भी पहुंचा था। यहां के उनके बीच राजीनामा हो गया था।

जानकारी के मुताबिक आज करैरा कस्बे के बैंक ऑफ़ इण्डिया के पास बाजार में एक बाइक पर सवार होकर आये कुछ युवकों ने दूसरे बाइक सवारों को रोक लिया। इसके बाद एक युवक ने अपनी बैल्ट निकालकर दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में लात-घूसें चलते रहे। सड़क पर हो रहे झगड़े से लोगों में भय व्यापत हो गया।

बताया गया है दोनों पक्षों का झगड़ा करैरा थाने था। लेकिन दोनों पक्षों के युवकों के परिजनों ने करैरा थाने में पहुंचकर आपस में राजीनामा कर लिया। करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहंना है कि किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। दोनों ही पक्ष ने लिखित में शिकायत नहीं कराने की सहमति लिखित में दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!