Press "Enter" to skip to content

15 दिन पहले पत्नी मायके गई, पत्नी के जाने की चिंता में पति ने लगा ली फांसी, जाँच शुरू / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़खेड़ा टोल के पास आदिवासी बस्ती में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी.

जानकारी के अनुसार अंगुरीबाई पत्नी इन्दरसिंह आदिवासी उम्र 50 वर्ष निवासी मुडखेडा टोल के पास आदिवासी कॉलोनी ने बताया की क़ल 30 मई को रात्रि 7 बजे मे अपने छोटे लड़के रंजीत के साथ पनिहार से घर ग्राम गुडखेडा आई थी. मैं और मेरा लड़का रंजीत आदिवासी टपरिया के अंदर गए तो टपरिया के अंदर मेरा लड़का धर्मवीर आदिवासी म्यार में रस्सी के फंदे से फासी लगाकर टंगा हुआ था फिर मैने तथा मेरे लड़के रजीत आदिवासी ने उसके गले की रस्सी के फंदे को काटकर उतार लिया. पड़ोसियों ने 108 एम्बुलेस को फोन लगाकर बुलाया. एम्बुलेंस से धर्मवीर आदिवासी को सरकारी अस्पताल सतनवाड़ा में भर्ती कराया. डॉ ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया.

मृतक की मां ने बताया की धर्मवीर की पत्नी 15 दिन पूर्व मायके में जाने के कारण लडका धर्मवीर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और बहुत परेशान रहता था. इसी कारण से मेरे लड़के धर्मवीर आदिबासी ने आत्महत्या की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!