Press "Enter" to skip to content

बदरवास के सिंघाखेडी़ गांव में 7 लोगों ने लाठियां से पीट-पीटकर कर दी एक किसान की हत्या / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिंघा खेड़ी गांव में एक किसान की लाठी डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष से मृतक का जमीन बंटाई से लेने को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को लेकर गुरुवार की शाम करीब 5 बजे 7 लोगों ने अचानक किसान और उसके चचेरे भाई पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।

शिवराज यादव निवासी सिंघाखेड़ी थाना बदरवास ने बताया कि उदयभान यादव का गांव के ही रामपाल यादव से जमीन बंटाई से लेने को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद पर से रामपाल और उसके साथियों ने उदयभान और उसके चचेरे भाई चन्द्रपाल यादव की लाठी डंडों से मारपीट कर दी जिससे दोनों चचेरे भाई घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल उदयभान यादव की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!