Press "Enter" to skip to content

शासकीय शिक्षक के मकान में चोरी: परिवार गृहग्राम में आयोजित राम कथा में गया हुआ था / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में शासकीय शिक्षक के सूने मकान के चोरों ने ताले चटकाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शिक्षक ने चोरी की शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है। कोलारस पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है।

शिक्षक केशव सिंह यादव ने बताया कि वह सेजवारा गांव में शासकीय शिक्षक है। यह गांव उनका गृहग्राम भी है। उनका एक मकान कोलारस कस्बे के संत फॉर्म के पास भी है। दरअसल उनके गांव में हनुमान मंदिर पर राम कथा का आयोजन चल रहा था। इसके चलते वह अपने परिवार के साथ चार दिन पहले अपने गांव आ गया। इस बीच मकान पर उनका भांजा रुका हुआ था। राम कथा का कल शुक्रवार को भंडारा होना है। इसके चले बीते बुधवार को भांजा भी सेजवारा गांव पहुंच गया था।

आज वह राम कथा के भंडारे से जुडी सामग्री लेने कोलारस आया था। जब वह अपने घर पहुंचा तो घर के ताले टूटे हुए पड़े थे। घर सामान बिखरा हुआ पड़ा था। चोरों ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिक्षक केशव सिंह यादव ने बताया कि उनके इस घर में नगदी और जेवरात कितने रखे थे। यह जानकारी उनकी धर्मपत्नी को है। शुक्रवार को रामकथा के भंडारे के बाद शुक्रवार को चोरी हुई सामग्री की सूचना पुलिस को दी जायेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!