शिवपुरी। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए आम नागरिकों, भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए साफ़ और शुद्ध शीतल पेय जल की हुई व्यवस्था । शहर के प्राचीन नवग्रह मंदिर पर एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रघुवंशी(जीतू) ने अपनी माता स्व. श्रीमती हीरा रघुवंशी ,एवं पिता स्व. श्री नारायण सिंह रघुवंशी जी की पुण्य स्मृति में शीतल पेय जल के लिए वाटर कूलर लगवाया। ताकि लोगों को पीने के लिए शुद्ध शीतल पेय जल मिल सकें।
जीतू रघुवंशी ने बताया कि वह नवग्रह मंदिर पर शनिवार को दर्शन लाभ के लिए जाते है , तब उन्होंने देखा कि मंदिर पर आने वाले भक्तों एवं श्रद्धालुओं को शनिवार के अलावा पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, यहां सेंकड़ों की तादाद में भक्तों का आना जाना लगा रहता है, उन्हें पेयजल के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है।
इसको देखते हुए जीतू रघुवंशी ने सुरक्षित पानी की टंकी रखवाईं और उसमें नवीन वाटर कूलर लगवा कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर की , ताकि लोगों के लिए शीतल पेय जल प्राप्त हो सके।
उपस्थित जनों में नवग्रह मंदिर के पुजारी मनीष महाराज, पुजारी सत्यम महाराज ,अखिलेश गुप्ता, सन्दीप नगरिया , नीरज जाटव ( छोटू ) जिला सचिव ,पुनीत शर्मा , आयुषी शर्मा ,रामकली राठौर, नीतू शर्मा , आयुषी जैन, अरुण, कन्नू आदि भक्त शामिल रहे.

माता पिता की पुण्य स्मृति में जितेंद्र रघुवंशी ने नवग्रह मंदिर पर लगवाया वाटर कूलर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बगीचा सरकार मंदिर विवाद ने पकड़ा तूल, विधायक प्रीतम लोधी पहुंचे करैरा, संत समाज के समर्थन में उतरे, बोलें संतो पर बात आएगी तो मैदान में उतरेंगे / Shivpuri News
- मुफ्त राशन योजना में गड़बड़ी! गता झलकुई के ग्रामीण 4 महीने से अनाज को तरसे / Shivpuri News
- 11 बेटियों के पिता ने नहीं मानी हार, झाड़ू बनाकर मेहनत से सभी की कराई शादी / Shivpuri News
- दौलतगंज बांग्ला में सड़क से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन की सख्त कार्रवाई / Shivpuri News
- दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने पति पर लगाए मारपीट के आरोप, मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment