Press "Enter" to skip to content

खेत में रखे प्लास्टिक के 200 पाइप जले: खेत मालिक बोला- 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ, नहीं पता आग कैसे लगी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के बछोरा गांव में बुधवार को खेत में आग भड़क गई। आग से खेत में रखे 200 प्लास्टिक पाइप जल गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

बछोरा गांव के रहने वाले राजेन्द्र धाकड़ के खेत मे बुधवार दोपहर आग भड़क गई थी। राजेन्द्र धाकड़ ने बताया कि आग की चपेट में आने से खेत पर रखे प्लास्टिक के 200 पाइप जलकर खाक हो गए। भूसा भी जल गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर परिषद की फायर बिग्रेड ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आगजनी की इस घटना में उसे करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग किन कारणों से लगी इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!