Press "Enter" to skip to content

महिला सुरक्षाकर्मी के दोस्त के साथ रहने से भड़का पति: दोस्तों के साथ घर में घुसकर दोनों को पीटा, पति और सरपंच पति समेत तीन पर FIR

शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल की महिला सुरक्षाकर्मी और उसके साथी के साथ घर में घुसकर मारपीट के आरोप में महिला के पति और सरपंच पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सरपंच पति आदतन अपराधी है और हाल ही में हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज मामले जेल से छूट कर आया है।

जिला अस्पताल की सुरक्षाकर्मी का पति से विवाद चल रहा है। वह पति को छोड़कर अस्पताल के ही सुरक्षाकर्मी लोकेश कुशवाह पुत्र संतोष कुशवाह (26) के साथ उसके सर्किट हाउस के पास घर पर रहने लगी थी। पति के साथ नहीं रहने वाला बयान भी उसने पुलिस के समक्ष दे दिया था।।

इसी विवाद में मंगलवार रात महिला का पति सिंहनिवास के सरपंच पति प्रभात रावत और धर्मेंद्र रजक के साथ कार से लोकेश के घर पहुंचा। यहां तीनों ने महिला को पीटा। बचाने आए लोकेश से भी मारपीट की। उन्होंने धमकाया कि महिला को साथ नहीं रखे।

कोतवाली पुलिस ने लोकेश की शिकायत पर महिला के पति, सिंहनिवास के सरपंच पति प्रभात रावत और धर्मेंद्र रजक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!