शिवपुरी: शहर के वार्ड क्रमांक 18 में स्थित शीतौले साहब की कोठी के पास बनी पानी की टंकी की पाइप लाइन फट जाने के कारण पानी के ओवर हेड टैंक में भरा हुआ 20 लाख लीटर पानी नाली में बह गया। बताया जा रहा है कि टंकी के पानी के पाइप पंप आपरेटर की गलती से फटे है,ऑपरेटर ने 20 बाल की जगह 5 वाल खोले थे इस कारण पानी के प्रेशर के कारण पाइप लाइन टूट गई और देखते देखते ओवरहेड टैंक में भरा हुआ 20 लाख लीटर पानी नाली में बह गया।
जानकारी के अनुसार शीतोले साहब की कोठी के पास बनी सिंध जलावर्धन योजना के तहत एक 20 लाख लीटर की क्षमता वाले ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। इस टैंक से लगभग 50 हजार लोगों के प्यासे कंठो को पानी मिलता है यह टैंक 8 वार्ड की जनता की प्यास बुझाता है,इसी भीष्ण गर्मी में जहां लोग पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे है उस स्थिति में 50 हजार लोगों के कंठ प्यासे रह गए।
इस क्षेत्र के लोगों की प्यास बुझाती है यह ओवरहेड टैंक
इस टंकी से वार्ड क्रमांक 18 के तुलसी,नगर कॉलोनी, राघवेंद्र नगर कालोनी,झांसी तिराहा, काली माता मंदिर,आईटीबीपी वार्ड-19 की आदर्श नगर कॉलोनी, लुहारपुरा, अहीर मोहल्ला,गणेश गली, राजपुरा रोड, वार्ड-20 की तारकेश्वरी कालोनी, गणेश गली, गुरुद्वारा रोड, लुहारपुरा, राजपुरा रोड, नीलगर चौराहा, वार्ड-21 की दीनदयाल पुरम,तलैया मोहल्ला, रेड लाइट एरिया, वार्ड-22 की बजरिया, पुरानी शिवपुरी, वार्ड-26 की पुरानी शिवपुरी, बड़ा बाजार, वार्ड-9 की महल कालोनी, वार्ड-10 की कृष्णपुरम कालोनी, झांसी तिराहा, फतेहपुर रोड, मनीयर क्षेत्र तक पानी की सप्लाई की जाती है। पाइप लाइन फूटने के कारण इन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।

पंप आपरेटर की लापरवाही से पानी की पाइप लाइन फटी 50 हजार की आबादी बूंद बूंद पानी को तरसी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment