Press "Enter" to skip to content

झाँसी बन्दूक घर पर नाईट ड्यूटी करने जा रहे गार्ड पर 3 अज्ञात लोगों ने किया हमला, गंभीर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले फतेहपुर में एक गार्ड पर 3 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. रातभर घायल कहा रहा इसका पता अभी नहीं लगा हैं. सुबह जब घायल घर पहुंचा तब परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुँचे. जहां से घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया हैं.

जानकारी के अनुसार राजपाल यादव पुत्र शिवनन्दन यादव उम्र 40 निवासी फतेहपुर गीता पब्लिक स्कूल के पास घर से खाना खाकर रात में 10 बजे झाँसी बन्दूक घर पर नाईट ड्यूटी गार्ड की करने जा रहे थे. तभी रास्ते में सरस्वती विद्या पीठ स्कूल के पास 3 अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. घायल के सिर में गंभीर चोट हैं. हाथ भी फ्रैक्चर हैं. सीने में भी चोट हैं. सुबह जब घायल घर पहुंचा तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ से घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया हैं जहाँ घायल का इलाज जारी हैं. फिलहाल हमला किस कारण से और किसने किया हैं इसका अभी कारण पता नहीं लग सका हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!