Press "Enter" to skip to content

हाईवे पर दौड़ते रेत से भरे डंपर में भड़की आग: धूं-धूं कर जला, फायर बिग्रेड की मदद से आग पर पाया गया काबू / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र भड़ाबाबड़ी के पास सड़क पर दौड़ रहे एक रेत से भरे डंपर में आग भड़क गई। डंपर के ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सुरवाया थाना पुलिस ने फायरबिग्रेड की मदद से आग पर जैसे-तैसे काबू पाया। बता दें कि आग भड़कने के बाद करीब एक डेढ़ घंटे तक डंपर हाइवे पर धूं-धूं कर जलता रहा था। आग लगने के बाद डंपर पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गया।

जानकारी के मुताबिक़ डंपर क्रमांक MP07HB5727 (दस पहिया) करैरा तहसील की किसी रेत की खदान से रेत भरकर शिवपुरी की ओर आ रहा था। इसी दौरान सुरवाया थाना क्षेत्र भड़ाबाबड़ी के पास चलते डंपर में अचानक से आग भड़क गई। ड्राइवर ने डंपर को रोक जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। कुछ देर में डंपर आग की पूरी तरह से चपेट में आ गया।

यहां तक की डंपर में दसों पहियों ने आग पकड़ ली थी। डंपर में भड़की आग की सूचना लगते ही सुरवाया थाना पुलिस मौके पर पहुचीं और ट्रैफिक को हाइवे की एक पट्टी से चालू कराया। इसके कुछ देर बाद फायरबिग्रेड भी मौके पर पहुंची। जहां दमकलकर्मियों ने आग पर जैसे तैसे काबू पाया। बता दें कि इस बीच करीब डेढ़ घंटे तक डंपर जलता रहा। डंपर में आग लगने कारण केबिन की वायरिंग में हुए शॉर्टशर्किट का होना बताया गया है। सुरवाया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!