शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत 25 मई को आकाश नगरिया अपने पूरे परिवार के साथ होटल हवेली में खाना खाने के लिए गए हुए थे. 1 घंटा के दौरान उनके घर से लाखों रुपए की चोरी हुई जिसकी रिपोर्ट 26 तारीख को करैरा थाने में दर्ज कराई गई. इसके बाद मौके पर एसपी अमन सिंह राठौड़ भी पहुंचे थे.
एसपी अमन सिंह राठौड़ ने 40 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि यह चोरी 1 घंटे के अंदर में ही हुई है इससे प्रतीत हो रहा था कि कोई जान पहचान वाला व्यक्ति ही इस घटना को अंजाम दे सकता है जब सभी साक्ष्य एकत्रित कर जांच पड़ताल की गई और सबसे पूछताछ की गई तो आकाश की दुकान पर 10 से 12 साल से काम करने वाले शैफअली उर्फ डबोले उर्फ शैफली पुत्र फिरोज खान उम्र 26 साल निवासी काजी मोहल्ला करैरा चोरी का मास्टरमाइंड निकला. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बिजावर छतरपुर में एक गर्लफ्रेंड है. उसके साथ हमेशा के लिए वह रहना चाहता था इसलिए सेठ आकाश के घर की पूरी जानकारी ली और जब वह खाना खाने के लिए जा रहे थे तब उससे भी पूछा लेकिन उसने मना कर दिया और इस एक घंटे के अंदर में ही उसने पूरी चोरी की घटना को अंजाम दे दिया. आरोपी ने अपने घर के बगल में खंडरों में अंदर छुपा कर पूरा सामान रख दिया था. इसके बाद पुलिस ने पूरा सामान बरामद किया. एवं आरोपी शैफअली खान उर्फ़ डबोले और शैफली खान पुत्र फिरोज खान उम्र 26 साल निवासी काजी मोहल्ला को गिरफ्तार किया है.

नौकर निकला मास्टरमाइंड: छतरपुर में गर्लफ्रेंड के साथ रहने नौकर ने ही दिया चोरी की बारदात को अंजाम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment