शिवपुरी: जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने लग्जरी कार से कच्ची शराब की तस्करी कर रहे एक बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान बदमाश का एक साथी फरार हो गया. जिसको पकड़ने के प्रयास जारी है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से 15 हजार रुपए कीमत की 150 लीटर अवैध कच्ची शराब और 13 लाख रुपए कीमत की कार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखविरों से सूचना मिली कि होटल ग्रीन व्यू के पास फतेहपुर में एक बदमाश रवि पुत्र परमाल रावत उम्र 22 साल निवासी सिंहनिवास सोनेट कार में अवैध कच्ची शराब लेकर खड़ा पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और कार से 150 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की। थाना प्रभारी टीआई रोहित दुबे ने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। आरोपी पर पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ व मारपीट के अपराध दर्ज है। आरोपी आपराधिक किस्म का है एवं वारदाद करने के लिये नये नये तरीके ढूडता है एवं पुलिस को चकमा देने का आदि है पुलिस द्वारा आरोपी से संबंधित अन्य पहलुओं एवं उसकी संपत्ति के संबंध में जांच की जा रही है एवं प्रकरण में उसका एक अन्य साथी भी आरोपी है जिसकी तलाश की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली रोहित दुबे, उनि सुमित शर्मा प्रआर0 562 जानकीलाल, प्रआर. 649 प्रमोद वर्मा आर. 187 अशोक रावत की विशेष भूमिका रही।

शिवपुरी में लग्जरी कार से कच्ची शराब की तस्करी कर रहा बदमाश गिरफ्तार, गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment