शिवपुरी की कोतवाली क्षेत्र के पिपरसमा रोड़ अंडर ब्रिज के करीब मुर्गा फार्म के पास कच्ची सड़क पर एक शव पुलिस ने बरामद किया है। युवक की हत्या चाक़ू मारकर की गई है। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की पहचान रातौर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय वासुदेव धाकड़ के रूप में की है। मृतक वासुदेव धाकड़ शनिवार से लापता था।
प्रेमिका पर पैसों के लेनदेन पर हत्या करवाने का आरोप
रातौर गांव के रहने वाले अनिल धाकड़ ने बताया कि उसके चाचा वासुदेव धाकड़ की शादी नहीं हुई थी। उन्हें डेहरवारा गांव की रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था। उसके चाचा वासुदेव ने ट्रैक्टर बेचकर युवती को 5 से 6 लाख रुपए उधार दे रखे थे। शनिवार को उसका चाचा वासुदेव उसी युवती से पैसे लेने गया हुआ था।
फोन पर बोला था नहीं आऊं तो समझ लेना मेरी हत्या हुई है
मृतक वासुदेव धाकड़ के भतीजे अनिल धाकड़ ने अपने चाचा की प्रेमिका पर हत्या करवाने के आरोप लगाए हैं। अनिल धाकड़ का कहना है कि चाचा रात में चाचा से फ़ोन पर बात हुई थी। उसके चाचा ने फोन पर बताया था कि वह अपनी प्रेमिका से पैसे लेने आया है और उसी के साथ शराब पी रहा है। अगर पैसे नहीं मिले और उसका कोई सुराग न लगे तो समझ लेना उसकी ह्त्या उसकी प्रेमिका ने करवा दी है।
इसके बाद आज दोपहर में चाचा के शव मिलने की सूचना मिली। बता दें कि जिस युवती के साथ मृतक के संबंध थे उसकी (26) साल बताई गई है। बताया गया है कि युवती की शादी भी नहीं हुई है। कोतवाली प्रभारी रोहित दुवे का कहना है कि शव को बरामद कर लिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर रही है।

प्रेमिका पर युवक की हत्या का आरोप: पैसे के लेनेदेन में घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने शव को किया बरामद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment