शिवपुरी: जिले की पोहरी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने पकड़े गए गांजा तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रविशंकर कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि भानगढ़ रोड पर एक युवक अवैध मादक पदार्थ गांजा बेच रहा है। उक्त सूचना पर से पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी अकबर उर्फ कालू खा निवासी झिरी के कब्जे से एक सफेद थैले में रखा मादक पदार्थ गांजा जिसका वजन 1 किलो 300 ग्राम निकला जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक रविशंकर कौशल, उपनिरीक्षक रामेश्वर शर्मा, उनि चेतन शर्मा,आरक्षक कुलदीप शर्मा,मुनेश धाकड़, मुकेश परमार,संदीप राठौर,सदन भिलाला,हरिशंकर निगम,सियाराम मीणा,हेमराज राठौर की अहम भूमिका रही है।

पोहरी क्षेत्र के भानगढ़ रोड से पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment