शिवपुरी: नौतपा की शुरुआत शनिवार से हो गई। पहले दिन पारे में अचानक से 2.8 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। प्रदेश में आज दिन का सबसे अधिक तापमान खरगौन और खंडवा में 45.5 डिग्री रिकॉर्ड किया है। वहीं प्रदेश में सबसे कम गर्मी पचमणी में रहीं यहां का अधिकतम तापमान 36.4 पर ही सिमट कर रह गया।
गौ सेवक की तपस्या बनी चर्चा का विषय
लू और तेज गर्मी की चपेट में आने के चलते कई पशु-पक्षियों की मौत हो जाती है। नौतपा के अगले नौ दिनों में गर्मी के चलते किसी भी पशु-पक्षी की जान न जाए, उनकी रक्षा के लिए दिनारा क्षेत्र के रहने बाले गो सेवक कल्लू महाराज ने आज इस चिलचिलाती भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे अपने चारों ओर आग जलाकर चार घंटे तक साधना की। कल्लू महाराज की इस साधना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि कल्लू महाराज दिनारा क्षेत्र में गौ सेवा का कार्य करते हैं। उनके द्वारा सड़क हादसे में घायल हुए गौवंश का उपचार उनके द्वारा संचालित छोटी से गोशाला में किया जाता है।

नौतपा में पारे में 2.8 डिग्री की उछाल: गोरक्षक ने नौतपा में पशु-पक्षी की रक्षा के लिए की अनोखी साधना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment