शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के बसई गांव में अचानक से पानी की टंकी फटने के बाद टंकी के मलबे के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। गौरतलब है कि घटना के बाद परिजन तत्काल महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी की मुताबिक, बसई गांव की रहने वाली 31 वर्षीय रचना रावत पत्नी अवधेश रावत आज घर के पास बनी पानी की टंकी पर कपडे धोने गई थी। इसी दौरान पांच फीट ऊंची बनी पानी की टंकी अचानक फट गई। जिससे टंकी के मलबे के नीचे रचना दब गई।
जिसे निकालकर कर परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। बता दें कि महिला एक मासूम बेटा और एक बेटी है। घटना के बाद परिजन सहम उठे हैं।

पानी की टंकी फटने से मलबे में महिला दबी: जिला अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment