शिवपुरी: जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड व्दारा लगातार मोनिटरिंग कर बाइक चोरों को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं की बारीकी से पड़ताल की गई तो पता चला कि कोतवाली क्षेत्र से अधिकतम बिना सीसीटीव्ही कैमरे वाले स्थानों जैसे नबाब साहब रोड, ग्वालियर वायपास एवं सिद्धिविनायक अस्पताल के सामने से बाइक चोरी जा रही हैं।
थाना प्रभारी कोतवाली रोहित दुबे ने बताया कि शहर के तमाम सीसीटीव्ही कैमरों को देखा गया तो एक संदिग्ध युवक नक्षत्र गार्डन के पास बाइक बेचने की फिराक में खडा था। जिसको फोर्स की मदद से पकड़ा गया। बाइक के संबंध में पूछताछ करने पर युवक द्वारा गोलमोल जवाब देने पर संदेह होने पर बाइक के इंजन नम्बर व चैचिस नम्बर का मिलान किया तो उक्त बाइक थाना कोतवाली क्षेत्र से चोरी होना पाया गया।। सख्ती से पूछताछ करने पर पकड़े गए युवक हिमांशु पुत्र हरिकिशोर पाण्डेय निवासी मगरोनी ने नबाब साहब रोड, ग्वालियर वायपास, एवं सिद्धिविनायक अस्पताल के सामने से बाइकें चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से 2 लाख रुपए कीमत की चोरी की 3 बाइकें बरामद की है। अन्य थाना क्षेत्र से चोरी हुयी मोटर सायकलों के संबंध में आरोपी से पूछताछ जारी है।

शिवपुरी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, 2 लाख रुपए कीमत की 3 बाइकें बरामद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment