शिवपुरी: जिले के भटनावर गांव के रहने वाले एक 25 साल के युवक की मौत जिले की सीमा सटी कूनो नदी में डूबने से हो गई। युवक गुरुवार दोपहर नदी में नहाने के दौरान डूब गया था। जिसका शव आज शुक्रवार की सुबह रेस्क्यू टीम ने कूनो नदी से बरामद कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के भटनावर का रहने वाला 25 वर्षीय अभिलाष तिवारी पुत्र बालेश्वर तिवारी गुरुवार दोपहर बाइक पर सवार होकर अपने दो दोस्त नमन शर्मा एवं एक अन्य के साथ श्योपुर जिले के सेसईपुरा थाना क्षेत्र में आने वाली कूनो नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। यहां अभिलाष तिवारी अपने दोस्तों के साथ कूनो डांक बंगला (कूनो रिसोर्ट) के पीछे गहराई में नहाने चला गया था। इसी दौरान नहाते वक्त वह नदी में डूब गया। इसकी सूचना साथी दोस्तों ने अभिलाष के परिवार और सेसईपुरा थाने को दी थी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची सेसईपुरा पुलिस ने एसडीआरएफ के साथ मिलकर अभिलाष की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन अंधेरा होने तक अभिलाष का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद आज शुक्रवार को एक बार फिर अभिलाष की तलाश में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम कूनो नदी में उतरी थी। जहां करीब एक घंटे की तलाशी के बाद अभिलाष का शव कूनो नदी से बरामद कर लिया गया। सेसईपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर अभिलाष के शव का पोस्टमॉर्टम कराहल में कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

कूनो नदी में भटनावर निवासी युवक का शव मिला: एक दिन पहले नहाने के दौरान डूब गया था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment