शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र की माढा घाटी में आज शुक्रवार की दोपहर एक कार बेकाबू होकर पलट गई। इतना ही नहीं कार पलटने के साथ ही उसमें आग भड़क गई। गनीमत रही की कार के ड्राइवर ने कार से निकलकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।
सड़क दुर्घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची रन्नौद पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया। घायल ड्राइवर को रन्नौद के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
कार चला रहे गिर्राज धाकड़ ने बताया कि वह शिवपुरी तहसील के रातौर गांव का रहने वाला है। आज वह अपने गांव से अपने ससुराल गुरुकुदवाया पत्नी को लेने जा रहा था। इसी दौरान माढा की घाटी में उसकी कार के सामने अचानक से एक गाय आ गई थी। जिससे उसकी कार बेकाबू होकर घाटी में जाकर पलट गई। कार के पलटते ही कार में आग भड़का गई।
रन्नौद थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान का कहना है कि सूचना मिलते ही साथ में फायर बिग्रेड लेकर पहुंच गए थे। जिससे कार में भड़की आग को समय रहते बुझा लिया था। घायल को उपचार के लिए रन्नौद के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

माढा की घाटी में पलटी कार, लगी आग: फायर बिग्रेड ने पाया काबू, गाड़ी सवार ने बचाई अपनी जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment