शिवपुरी: जिले सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के कांकर गांव के पास सोमवार की देर रात ग्वालियर-शिवपुरी मार्ग पर चलने सिकरवार बस सर्विस की रूटीन बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हाइवे के डिवाइडर से टकराने के बाद बस में सवारियों की चींखें निकल गई। बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही सतनबाड़ा थाना प्रभारी ने मय फ़ोर्स के मौके पर पहुंचकर बस से घायल सवारियों को बाहर निकाल कर घायलों को अस्पताल तो वहीँ जिन्हें चोंट नहीं आईं उन्हें अन्य वाहन से अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना करवाया।
जानकारी के मुताबिक़ सिकरवार बस सर्विस की ग्वालियर-गुना के बीच चलने बाली बस क्रमांक MP07P1586 ग्वालियर से सवारियों को भरकर शिवपुरी की ओर आ रही थी। इसी दौरान तेज रफ़्तार बस कांकर गांव के पास भरत होटल के सामने हाइवे डिवाइडर से टकराते हुए सड़क से नीचे उतर कर थम गई। गनीमत रही कि बस पलटने से बाल बाल बच गई। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त बस में सवार आधी सवारी सो रहीं जिससे घटना घटित होते ही बस में चींख पुकार मच गई। बता दें कि घटना की सूचना मौके से किसी ने सतनबाड़ा थाना प्रभारी राज कुमार चाहर को दे दी थी। जिससे थाना प्रभारी कुछ ही मिनटों में घटना स्थल पर पहुंच गए। जिन्होंने सभी सवारियों को बस से नीचे उतारा और घायल सवारियों को तत्काल नजदीक सतनबाड़ा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीँ अन्य सवारियों को अन्य वाहन की मदद से शिवपुरी तक पहुंचवाया।
बता दें बस में तीन सवारियों को मुख्य रूप से चोंटें आई है। जिनका मेडिकल पुलिस द्वारा कराया गया है। शेष सवारियों को मामूली चोंटे आई है। बताया गया है जिस वक्त बस सड़क दुर्घटना का शिकार हुई उस वक्त बस को ड्राइवर की जगह कंडेक्टर चला रहा था। सवारियों की माने तो बस स्टाफ ने शराब भी पी रखी थी। गनीमत रही लापरवाही के चलते घटी घटना ने बड़ा रूप नहीं लिया। जिससे सवारियों की जान बच गई। सड़क दुर्घटना का शिकार हुई बस की जांच सतनबाड़ा थाना पुलिस कर रही है।

शिवपुरी ग्वालियर हाईवे पर सड़क से नीचे उतरी बस, यात्रियों में मची चीख पुकार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment