Press "Enter" to skip to content

तुलसी नगर में सूने घर पर चोरों का धावा घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र के तुलसी नगर में बीती रात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर सूने घर का ताला तोड़कर एक प्रेस ट्रिमर मशीन एंड्रॉयड फोन चार्जर 5000 रुपए नगदी सहित चांदी की एक जोड़ी पायल ले गए। सुबह होने पर ताले टूटे पड़े देखकर पड़ोसियों ने चोरी की सूचना गृह स्वामी को दी। वहीं चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई जिसमें 2 चोर चोरी करते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पोहरी के विशाल आनंद भार्गव के बेटे शिवांश भार्गव अपनी माता अंजली भार्गव के साथ तुलसी नगर में किराए के मकान में रहते हैं पढ़ाई के लिए उन्होंने शिवपुरी में किराए का घर लिया।शनिवार को वह अपने घर पोहरी चले जाते हैं। आज सोमवार को जब सुबह 7 बजे शिवांश भार्गव ने घर आकर देखा तो पूरा सामान बिखरा हुआ पड़ा था जब सीसीटीवी चेक किया तो सुबह के 3 बजे दो चोर घर को निशाना बनाते हैं और घर पर रखी एक प्रेस ट्रिमर मशीन एंड्रॉयड फोन चार्जर 5000 नगदी चांदी की पायल ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में नजर आए हैं। घटना की शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!