शिवपुरी कलेक्ट्रेट में आग लगाने के मामले में कार्यालय अधीक्षक की शिकायत पर 20 लाख के घोटाले के मामले में कोतवाली पुलिस एसएलआर राकेश ढोढी, बाबू दीपक खटीक, कंप्यूटर ऑपरेटर रूप सिंह परिहार और उसकी पत्नी रचना परिहार समेत अन्य तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर चुकी है।
घोटाले करने वाले रूप सिंह परिहार पर ही कलेक्ट्रेट में आग लगाने का आरोप लगा है। वह लोअर उर सिचाईं प्रोजेक्ट में जल संसाधन विभाग की ओर से निजी कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ रहा है। छोटे से पद पर रहकर रूप सिंह परिहार ने पिछोर में अपना दबदबा बनाकर रखा था। रूप सिंह की शोहरत इतनी थी कि अकेले लाखों रूपए खर्च कर ख्याति प्राप्त जया किशोरी की कथा अप्रैल 2023 में करवा चुका है। क्षेत्र के लोगों की माने तो रूप सिंह पर एकाएक इतना पैसा आने की वजह गढ़ा धन बताई जाती थी। रूप सिंह अपनी शोहरत को बरकरार रखने के लिए नेताओं और अधिकारियों को तोहफ़ा भी देता रहता।
फिलहाल रूप सिंह का 20 लाख रूपए का घोटाला सामने आया है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि अभी और भी घोटाले सामने आ सकते हैं।
कलेक्ट्रेट में आग लगाने के भी आरोप
बता दें कि शुक्रवार-शनिवार की कलेक्ट्रेट में लगाई गई आग के आरोप कंप्यूटर ऑपरेटर रूप सिंह परिहार पर लगे हैं। बताया गया है कि रूप सिंह अपने साथ राहुल परिहार और जितेंद्र पाल को अपने साथ लेकर आया था। जहां इन दोनों के जरिए कलेक्ट्रेट में चल रही जांच के दस्तावेजों को स्वाहा करने आग लगवा दी थी। पुलिस ने रूप सिंह और राहुल परिहार और जितेंद्र पाल को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन पुलिस आज इस मामले का खुलासा कर सकती है।
ऐसे गया पकड़ा ऑपरेटर
18 मई को कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने भू-अर्जन मामले की जांच करवाई थी। जिसमें 8 फरवरी 2023 को जो भुगतान किया गया। उसमें 20 लाख रुपए अतिरिक्त निकालकर शासकीय राशि का गबन किया गया। जबकि कलेक्टर ने जो आदेश दिया था। उसमें भुगतान 6 लाख 55 हजार 511 रुपए का होना था। लेकिन इस राशि के आंकड़े में आगे 2 लगाकर 26 लाख 55 हजार 511 का भुगतान कर दिया गया। माना जा रहा है कि इसी जांच में फंसने से बचने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर रूप सिंह परिहार ने कलेक्ट्रेट में रखे दस्तावेजों को आग के हवाले करवा दिया था।
मामले की जांच के बाद लिखित शिकायत अधीक्षक ललित कुमार शर्मा ने कोतवाली में कराई थी। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने राकेश कुमार ढोढी तत्कालीन आहरण एवं संवितरण अधिकारी शिवपुरी, दीपक खटीक सहायक ग्रेड- 3 भू अभिलेख शाखा शिवपुरी, रूप सिंह परिहार जल संसाधन विभाग के अलावा रचना, राजपाल, गोमती व सुखवती के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

कलेक्ट्रेट अग्निकांड: प्राइवेट ऑपरेटर का पिछोर में दबदबा, लाखों खर्च कर जया किशोरी की कथा करवा चुका / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में 13 माह की बच्ची की मौत, समय पर ब्लड नहीं मिलने के आरोप / Shivpuri News
- शिवपुरी में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, सुखदेव हॉस्पिटल का लायसेंस निरस्त करने की मांग, डॉ शिखा जैन पर लापरवाही के आरोप / Shivpuri News
- वनकर्मियों पर मारपीट, जातिसूचक गालियां और अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri Newsपत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri News

- शिवपुरी में दो पुलिसकर्मियों समेत 6 पर FIR, युवक के सिर में बीयर की बोतल मारने के आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment