शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र के कोटा गांव में आंगनवाड़ी पर ड्यूटी करने पहुंची एक आंगनवाड़ी सहायिका के साथ उसी के रिश्ते में लगने वाले देवर ने अचानक थप्पड़ों की बौछार कर दी। जब आंगनवाड़ी सहायिका के पति ने अपने मौसेरे भाई को रोकने के प्रयास किया। उसके साथ भी धक्कामुक्की कर दी। इसकी लिखित शिकायत आंगनबाड़ी सहायिका ने देहात थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद आज इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
देहात थाना क्षेत्र के कोटा गांव की रहने बाली संदीप कौर पत्नि कुलवीर सिंह (35) ने देहात थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था। वह अपने पति के साथ गांव की आंगनवाड़ी केंद्र पर पहुंचे थे। तभी मेरे पति की मौसी का लड़का हरदीप सिंह बाइक पर सवार होकर आंगनवाड़ी में पहुंचा और मुझसे मेरे पापा का मोबाइल नंबर मांगने लगा था।
जब मैने नंबर देने से मना कर दिया। इससे भड़ककर हरदीप सिंह ने चांटे मारने शुरू दिए। जब हरदीप को रोकने का प्रयास मेरे पति द्वारा किया गया। हरदीप ने मेरे पति के साथ धक्कामुक्की कर दी। इसके बाद दोनों को जान से मारने धमकी देते हुए हरदीप मौके से चला गया। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने जांच के बाद आरोपी हरदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

देवर ने भाई के सामने भाभी को पीटा: आंगनवाड़ी सहायिका ने पिता का मोबाइल देने से किया मना किया था, FIR दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment