शिवपुरी: जिले के नरवर तहसील के सावोली गांव में सिंध नदी से एक जैन धर्म से जुडी हुई मूर्ति मिली है। सूचना के बाद गांव पहुंचे जैन धर्म से जुड़े लोगों ने मूर्ति को फिलहाल अपने सुपुर्द कर लिया है। मूर्ति फिलहाल जैन धर्म के किस भगवान् की है इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है।
जानकारी के मुताबिक़ आज शनिवार को सावोली गांव के रहने बाले संजय सोलंकी नदी में नहाने गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें 2 फ़ीट के लगभग की मूर्ति नदी में मिली थी। संजय द्वारा इसकी सूचना 1008 नेमिनाथ उरवाहा किला जैन ट्रस्ट कमिटी के अध्यक्ष अरविंद जैन को दी थी। इसके बाद अरविंद जैन समाज के कुछ लोगों के साथ सावोली गांव में सिंध नदी के घाट पहुंच गए थे। अरविंद जैन ने बताया कि यह मूर्ति 11वीं शताब्दी की बताई गई है। मूर्ति पर चिन्ह न होने के चलते मूर्ति किस भगवान् की है। इसकी पुस्टि फिलहाल नहीं की जा सकती है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

सिंध नदी में नहाते युवक को मिली जैन धर्म से जुडी मूर्ति: जैन धर्म से जुड़े लोगों ने ली सुपुर्द, 11वीं शताब्दी की बताई जा रही है मूर्ति / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रेमी संग भागी महिला बाइक फिसलने से हुई घायल, मासूम बेटी भी आई चपेट में / Shivpuri News
- शिवपुरी में 48 परिवारों को मिली 7 लाख की मदद: सिख समाज ने बाढ़ पीड़ितों को दिया सहारा, कोलारस के 4 गांवों में बांटी राशि / Shivpuri News
- शिवपुरी में अग्निवीर भर्ती रैली का समापन: 10 जिलों के 8813 युवाओं ने लिया हिस्सा, 4484 दौड़ में सफल / Shivpuri News
- मोहित अग्रवाल शिवपुरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष: दूसरी बार मिली जिम्मेदारी, सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद मिली थी कमान / Shivpuri News
- शिवपुरी जिला अस्पताल में कुपोषित मासूम बच्ची की मौत, चीखती रहीं मासूम बच्ची की माँ / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- प्रेमी संग भागी महिला बाइक फिसलने से हुई घायल, मासूम बेटी भी आई चपेट में / Shivpuri News
- शिवपुरी में 48 परिवारों को मिली 7 लाख की मदद: सिख समाज ने बाढ़ पीड़ितों को दिया सहारा, कोलारस के 4 गांवों में बांटी राशि / Shivpuri News
- शिवपुरी में अग्निवीर भर्ती रैली का समापन: 10 जिलों के 8813 युवाओं ने लिया हिस्सा, 4484 दौड़ में सफल / Shivpuri News
- शिवपुरी जिला अस्पताल में कुपोषित मासूम बच्ची की मौत, चीखती रहीं मासूम बच्ची की माँ / Shivpuri News
- पति से हुए झगड़े के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, परिजनों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
Be First to Comment