शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना थाना अन्तर्गत गांधी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को के रौंद दिया। इस घटना में बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में बहन की शादी थी और दोनों मौसेरे भाई बहन की शादी के कार्ड बाटंने रिश्तेदारी में जा रहे थे। युवको की पहचान कार्ड पर अंकित मोबाइल नंबरो से हुई है। पुलिस ने मृतक युवको की लाश को पीएम के लिए कोलारस के अस्पताल पहुंचा दिया ओर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज विवेचना मे ले लिया है।
जानकारी के अनुसार शारदा सॉल्वेंट के पास सीर बासखेंडी गांव के रहने वाला उमेश उम्र 22 साल पुत्र रामबाबू आदिवासी की छोटी बहन की शादी 9 जून को होना थी। इस कारण उमेश अपने मौसेरे भाई सुरेंद्र उम्र 24 साल पुत्र दयाराम आदिवासी निवासी सीर बासखेंडी के साथ अपनी बाइक से दोपहर को अपने गांव से कोलारस के लिए निकला था।
बताया जा रहा है कि उमेश और सुरेंद्र गांधी पेट्रोल पंप से आगे और पड़ोरा गुरुद्वारे के बीच पहुंचे थे तभी पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन ने इन भाईयो को इतनी बुरी तरह से कुचला था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उमेश के सिर से ओर सुरेन्द्र की छाती पर वाहन का पहिया चढ गया इस कारण ही उन्हें मौके पर ही दम तोड दिया।
इस हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान के लिए सड़क पर पड़े शादी के कार्ड पर अंकित नंबरों से संपर्क किया जब इनकी पहचान हो सकी है। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से इन दोनो भाइयो के शवो को अस्पताल पीएम के भेजते हुए अज्ञात वाहन पर मामला दर्ज कर लिया है।

बहन की शादी के कार्ड बाँटने जा रहे दो भाइयों की मौत, डोली की जगह उठेगी दो भाइयों की अर्थी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस में पिता-भाई ने रोकी पानी सप्लाई! पीड़ित शिक्षक पहुंचा एसपी ऑफिस / Shivpuri News
- 20 लाख की चोरी करने बाला चोर निकला रिस्तेदार, पकड़ने के बाद पुलिस पर छोड़ने का आरोप, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- करैरा के बगीचा सरकार मंदिर विवाद में पुजारी परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, सुरक्षा की मांग / Shivpuri News
- करैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri Newsकरैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri News

- दोस्त के साथ डबरा जाने निकले होटल संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment