शिवपुरी के अकाझिरी गढ़ी की दो मूर्तियों को एक युवक ने खंडित कर दिया। मूर्तियों को तोड़ते हुए युवक को गढ़ी में खेल रहे बच्चों ने देख लिया। फिर इसकी तत्काल सूचना रन्नौद थाना पुलिस को दी । पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक अकाझिरी गांव में ऐतिहासिक गढ़ी हैं। जिसके मुख्य दरवाजे पर 500 साल पुरानी भगवान श्री गणेश की मूर्ति लगी हुई हैं। जहां गांव का रहने वाला भोला लोधी(26) पहुंचा और गणेश प्रतिमा को खंडित कर दिया। भोला इतने पर ही नहीं रुका उसने गढ़ी के अंदर भैरव बाबा के चबूतरे पर पहुंचकर बाबा की मूर्ति को भी खंडित कर दिया।
बच्चों की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर मंदिर के पुजारी रामलखन शर्मा की शिकायत पर आरोपी भोला लोधी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी भोला ने शराब के नशे में मूर्तियों को खंडित कर दिया था।

नशे में युवक ने खंडित की मूर्ति: गणेश प्रतिमा तोड़ी, भैरव बाबा की मूर्ति को भी पहुंचाया नुकसान, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस में पिता-भाई ने रोकी पानी सप्लाई! पीड़ित शिक्षक पहुंचा एसपी ऑफिस / Shivpuri News
- 20 लाख की चोरी करने बाला चोर निकला रिस्तेदार, पकड़ने के बाद पुलिस पर छोड़ने का आरोप, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- करैरा के बगीचा सरकार मंदिर विवाद में पुजारी परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, सुरक्षा की मांग / Shivpuri News
- करैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri Newsकरैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri News

- दोस्त के साथ डबरा जाने निकले होटल संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment