शिवपुरी के बरखेड़ा खुर्द के ओवर ब्रिज पर 21 अप्रैल को गुना के सब इंजीनियर संजेश कुशवाह की गोली मारकर हत्या के मामले में बदरवास पुलिस ने मंगलवार को तीन अरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई को बढ़ाते हुए हत्या करने के लिए पिस्टल उपलब्ध कराने वाले आरोपी तक पहुंचकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि पिस्टल हाथ आने के बाद तीनों आरोपियों ने इंजीनियर से लिफ्ट ली और फिर लूट के इरादे से उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
बदरवास थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि 21 अप्रैल को लुकवासा चौकी क्षेत्र उकावल गांव निवासी अभिषेक पुत्र मुकेश रघुवंशी (22), विवेक उर्फ राम अवतार पुत्र बृजेश रघुवंशी (22) और अभिषेक उर्फ भूरा पुत्र रामवीर सिंह रघुवंशी (21) दोनों निवासी बमूरिया गांव, जिला गुना ने लूट के मकसद से गुना शहर के शिवपुरम कॉलोनी निवासी संजेश पुत्र परमाल सिंह कुशवाह (33) की गोली मारकर ह्त्या कर दी थी। मंगलवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन जिस पिस्टल से ह्त्या हुई थी। इसके बारे में आरोपियों से पूछताछ की थी।
पूछताछ में लुकवासा चौकी क्षेत्र उकावल गांव निवासी अभिषेक पुत्र मुकेश रघुवंशी (22) ने बताया था कि उसने यह पिस्टल और राउंड कोलारस कस्बे के जाट मोह्हला के रहने बाले विक्की उर्फ विक्रम जाट पुत्र हरीसिंह जाट से 28 हजार रुपए में खरीदी थी।
पुलिस आरोपी की सूचना पर से पिस्टल को सप्लाई करने बाले विक्की उर्फ विक्रम जाट को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे अब मामले में धारा 25(1) क आर्म्स एक्ट का इजाफा इजाफा किया गया। आरोपी विक्की उर्फ विक्रम जाट ने उक्त पिस्टल और राउंड कहां से लाकर दिए थे। इसकी पूछताछ पुलिस कर रही है।

पिस्टल-राउंड सप्लाई मामले में आरोपी गिरफ्तार: सब इंजीनियर की हत्या में आरोप लगा था, तीन आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे भेजे गए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment