शिवपुरी: शहर के फिजिकल क्षेत्र के परशुराम तिराहे स्थित नगरपालिका के संपवेल पर पानी न मिलने से नाराज वार्ड पार्षद पति सहित जनता ने हंगामा कर दिया। जल संकट से जूझ रही आक्रोशित जनता को देख नगर पालिका कर्मी मौके से निकल गए। जनता का कहना था कि उनके घरों में पिछले आठ दिनों से पानी की सप्लाई नहीं की गई है।
संपवेल को बना रखा महखाना
बता दें कि लोगों को नगरपालिका के संपवेल के भीतर परिसर में दर्जनों शराब और बीयर की बोतलें मिली हैं। लोगों का आरोप है कि यहां कर्मचारी दिन-रात शराब पार्टियां करने में व्यस्त रहते हैं।
वार्ड क्रमांक 27 से पार्षद पति राजू बाथम ने बताया कि पिछले आठ दिनों से उनके वार्ड सहित इंदिरा कालोनी, संजय कालोनी में पानी की सप्लाई नहीं की गई है। जब भी अधिकारियों से बात की जाती है तब उनके द्वारा पानी की लाइन को फूटा होना बता दिया जाता है। आज भी पानी की समस्या को लेकर नगरपालिका के संपवेल पर आए थे। जहां नगर पालिका के कर्मचारी अपनी कुर्सी छोड़कर भाग गए। नपा के कर्मचारियों ने मिलकर नगरपालिका के संपवेल को मयखाना बना रखा हैं। पार्षद पति राजू बाथम का आरोप है कि नगर पालिका के बड़े अधिकारी भी उनकी समस्या सुनने को तैयार नहीं है। इधर जनता प्यासी मर रही हैं।

नगरपालिका के संपवेल पर पानी को लेकर हंगामा: परिसर में बिखरी मिली शराब की बोतलें / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment