शिवपुरी: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की पत्नी माधवी राजे सिंधिया का आज दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। इस अंतिम घड़ी में राजमाता माधवी राजे सिंधिया के साथ बेटा ज्योतिरादित्य सिंधिया, बहू प्रियदर्शनी राजे सिंधिया साथ थे।
बता दें राजमाता माधवी राजे सिंधिया को सांस लेने में परेशानी होने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। तभी से उनका इलाज एम्स में जारी था। उन्हें लंग्स में इंफेक्शन होने की वजह से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।
चुनावी कैंपेन को छोड़ सिंधिया परिवार के सदस्यों को जाना पड़ा दिल्ली
गुना-शिवपुरी से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को राजमाता की बिगड़ी तबीयत को देखते हुए चुनावी कैंपेन को छोड़ दिल्ली जाना पड़ा था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पांच मई को दिल्ली रवाना हो गए थे। इसके बाद वह मतदान के दिन 7 मई को लोकसभा क्षेत्र में पहुंचे थे और उसी रात दिल्ली रवाना हो गए हैं। इसकी मुख्य वजह राजमाता माधवी राजे सिंधिया बिगड़ी तबीयत को माना गया था और आज इस दुखद खबर सबके सामने आ गई है।
पिछले तीन माह से एम्स में जारी था उपचार
उल्लेखनीय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही अपनी मां राजमाता माधवी राजे की तबियत खराब होने की बात लोगों बता चुकें है। बता दें कि राजमाता माधवी राजे सिंधिया को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद 15 फरवरी को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। तब से लेकर अब तक उनकी हालात नाजुक बनी हुई है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।
नेपाल राजघराने से ताल्लुक रखतीं थी माधवी राजे
माधवीराजे सिंधिया का संबंध नेपाल राजघराने से था। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। बता दें राजमाता माधवी राजे को शादी से पहले कि नेपाल के राजघराने की राजकुमारी प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी के नाम से जाना जाता था। साल 1966 में उनका विवाद ग्वालियर के सिंधिया राजघराने के महाराज माधवराव सिंधिया के साथ हुआ था। जहां मराठी परंपरा के मुताबिक शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवीराजे सिंधिया हो गया था। शादी के बाद से माधवी राजे सिंधिया महारानी थीं, लेकिन 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद से उन्हें राजमाता के नाम से संबोधित किया जाने लगा था।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन: दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस, राजघराने सहित अंचल में शोक की लहर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment