शिवपुरी: जिले बदरवास कस्बे में आज मंगलवार की सुबह शराब की दुकान में आग भड़क गई। दुकान में धुंआ उठता मौके पर तत्काल पानी के टैंकर और फायर बिग्रेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। आगजनी की इस घटना में शराब ठेकेदार को लाखों का नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक सोम डिस्लेरी कंपनी बदरवास कस्बे के बायपास पर शराब की दुकान का संचालन करती है। इस दुकान से आज सुबह पांच बजे धुंआ उठता देखा गया था। बताया गया है कि दुकान को संचालित करने बाला स्टाफ पड़ोस में ही रहता था। जिससे जल्द ही सूचना दुकान के स्टाफ तक पहुंचा दी गई। दुकान की शटर को खोल कर देखा गया। जहां दुकान के भीतर गोदाम में रखे शराब के स्टॉक में आग भड़की हुई थी।
सूचना मिलते ही नगर पालिका बदरवास की फायर बिग्रेड और पानी के टेंकर से आग पर क़ाबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया था। वहीं आग पर काबू पाने के लिए कोलारस नगर परिषद की फायरबिग्रेड को मौके पर बुलाया गया था।
बता दें कि करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था। शराब की दुकान से जुड़े स्टाफ की माने तो आगजनी की घटना का बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से घटित हुई है। आगजनी से हुए नुकसान को लाखों में माना जा सकता है। बदरवास थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शराब की दुकान में भड़की आग: बदरवास-कोलारस की फायर बिग्रेड ने पाया काबू, लाखों का नुकसान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment