शिवपुरी: जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाते एक सटोरिया को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने सटोरिया के कब्जे 1 लाख 70 हजार रुपए नगदी लाखों का हिसाब-किताब, कीमती मोबाइल आदि बरामद किए गए हैं।
कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखविर में सूचना मिली कि फतेहपुर कलारी के पास शिवपुरी में एक व्यक्ति आईपीएल सट्टा खिलवा रहा है कोतवाली टीम व्दारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखविर द्वारा प्राप्त सूचना की तस्दीक की गई तो फतेहपुर कलारी के पास एक व्यक्ति को पकड़ा जिसका मोवाइल चैक किया तो उसके मोवाइल में राजस्थान एवं चैन्नई मैच में सट्टा लगाने के ओनलाइन ट्रांजेक्शन पाये गये एवं मोवाइल में 170000 /रु का ट्रांजेक्शन मिले एवं मैच पर सट्टा लगाने की आई डी मिली. मोवाइल में मिली आईडी के आधार पर अन्य दो लोगें की संलिप्तता पाई गई है जिन्हे प्रकरण में आरोपी बनाया गया उक्त पकड़ा गया आरोपी डिजीटल माध्यम से ओनलाइन आईपीएल मैच में सट्टा खेलते व खिलवाते पाये जाने पर आरोपीगण के विरुध्द धारा 4क सट्टा अधिनियम एवं 109 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपीगण के कब्जे से एक एप्पल कंपनी का मोवाइल कीमती एक लाख रूपये व नगदी 170000/ रु जप्त किये गये. मैच में सट्टा खिलाने वाले आरोपी नव युवकों को लालच देकर अपनी ओर आकर्षित करते है एवं उन्हें गुमराह कर उनका धन या रूपये ऐंठ लेते है जिससे कई वार नव युवक धन हानि होने एवं रूपये हार जाने से गलत राह पर चले जाते है या गलत कदम उठा लेते है । ऐसे सट्टा खिलाने वाले आरोपियों एवं अवैध कार्यवाहियों में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगी.

IPL मैच पर सट्टा लगवाते सटोरिया गिरफ्तार 1 लाख 70 हजार नगद, लाखों का हिसाब, मोबाइल व अन्य सामग्री जब्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment