पिछोर विधानसभा के पत्रकारों को किया विधायक प्रीतम लोधी ने सम्मानित
खनियांधाना शिवकांत सोनी :- खबर पिछोर विधानसभा से है जहां पर पिछोर नगर के रेस्ट हाउस पर खनियांधाना पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता के दौरान विकास के मुद्दों को लेकर की चर्चाएं उन्होंने बताया है कि विधानसभा चुनाव समापन हुए और भाजपा सरकार बनी इसके बाद लोकसभा चुनाव आ गए और लोकसभा चुनाव भी संपन्न हुये और बताया है कि ऐसा चुनाव इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है ना किसी से झगड़ा ना किसी से बात बिबाद और ना बेईमानी ना भ्रष्टाचारी केवल ईमानदारी के साथ कोरे कागज की तरह चुनाव संपन्न हुआ। विधायक प्रीतम लोधी जी ने बताया है कि दोनों चुनाव संपन्न हुए और पत्रकारों को बुलवाया है क्योंकि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ होते है और पिछोर विधानसभा की विकास को लेकर पत्रकारों से भी कुछ चर्चाएं हो गई कि हम पिछोर को किस तरह से नया पिछोर बना सकें और कैसे गरीब लोगों की सहायता कर सकें वहीं पर। पत्रकारों ने विधायक प्रीतम लोधी जी से सवाल किया कि अभी तक पिछोर विधानसभा में किसी भी विभाग में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होते और कई दिनों तक हितग्राहियों को परेशान किया जाता है तब वहीं पर विधायक प्रीतम लोधी जी ने बताया कि किसी भी विभाग में कोई रिश्वतखोरी नहीं चलेगी और अभी चुनाव थे चुनाव में व्यस्त थे। लेकिन अब दोनों चुनाव संपन्न हुए। अब केवल पिछोर विधानसभा के विकास पर ही ध्यान दिया जाएगा । की किस तरह से बेरोजगारों को रोजगार मिल सके और बताया है कि हम नरेंद्र मोदी जी के पद चिन्हों पर एवं श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के पद चिन्हों पर चलकर पिछोर की जनता की सेवा करेंगे। पिछोर को एक नया पिछोर बनाएंगे वही खनियांधाना पिछोर को जिला बनाने की मांग भी थी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव के दौरान एक सभा में खनियाधाना पिछोर को जिला बनाने के लिए कहा था कि तुम हमें विधायक दो हम तुम्हें जिला देंगे इस पर पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की थी पर अब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हैं मैं एवं महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बात को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को याद दिलाएंगे और जल्द खनियाधाना पिछोर को जिला बनाएंगे भाई इसी प्रेस वार्ता के दौरान पिछोर खनियाधाना विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने पिछोर विधानसभा के पत्रकारों का राम लाल की प्रतिमा पेन डायरी देकर एवं माला पहनकर सभी पत्रकारों का सम्मान भी किया इस सम्मान समारोह के बाद सभी पत्रकारों ने पिछोर खनियाधाना विधायक प्रीतम सिंह लोधी को धन्यवाद व्यापित किया.

पिछोर नगर के रेस्ट हाउस पर विधायक प्रीतम लोधी जी ने विकास के मुद्दों को लेकर पत्रकारों से प्रेस वार्ता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment