Press "Enter" to skip to content

पिता-पुत्र ने 3 लोगों की लाठी डंडों से की मारपीट, शराब के नशे में गाली देने से मना करने को लेकर हुआ विवाद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पनवारी गांव में बीती रात एक पिता पुत्र ने पड़ोस में रहने वाले 3 लोगों के साथ लाठी डंडों से हमला कर जमकर मारपीट कर दी। बताया जा रहा है की गाली देने से मना करने को लेकर हुए विवाद पर से पिता पुत्र ने पड़ोस में रहने वाले 3 लोगों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दौजाराम जाटव निवासी पनवारी थाना कोलारस ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला किशोर जाटव और उसका लड़का हेमंत जाटव शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे थे। गाली देने से मना करने गए तो किशोर और उसके लड़के हेमंत ने धर्मेंद्र बृजेश और उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में धर्मेंद्र जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज़ के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!