Press "Enter" to skip to content

बदरवास ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, 3 युवक हुए घायल अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बदरवास ओवर ब्रिज के पास बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी जिससे बाइक पर सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है‌।
जानकारी के अनुसार अजय जोगी निवासी गुना ने बताया कि उसके 3 दोस्त श्री राम सचिन और कान्हा कुशवाह निवासी सुमेला बाइक से बदरवास जा रहे थे इसी दौरान बदरवास ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!