शिवपुरी: जिले में आज फिर एक बार मौसम ने करवट ली है। रविवार को कोलारस अनुविभाग क्षेत्र में कई जगह आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की तस्वीरें सामने आई है। गौरतलब है कि शुक्रवार की रात भी शिवपुरी शहर का मौसम बिगड़ गया था। शुक्रवार करीब आधा घंटे तक आंधी के बाद बारिश हुई थी। आज फिर एक बार जिले में मौसम बदला है।
बता दें कि आज सुबह से ही सूरज अपने चलम पर रहा लेकिन एक रोज पूर्व शहर में और प्रदेश के अन्य हिस्सों में हुई वारिश के चलते तापमान चिलचिला देने बाली गर्मी का एहसास नहीं करा सका। इसके बाद आज दोपहर के कोलारस नगर में वारिश हुई इसके साथ ही करीब 5 मिनट तक ओलावृष्टि भी हुई।
इसके अलावा कोलारस अनुविभाग के गणेश खेड़ा, मुबारिकपुर, बिजरौनी गांव में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। इससे चलते क्षेत्र में तापमान में एकाएक गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने आज दोपहर शिवपुरी में जिले वारिश सहित ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया था।
बिजरौनी में हुई तेज वारिश और ओलावृष्टि के चलते किसान लल्लम कुशवाह, मोती कुशवाह, हरिचरण कुशवाह, राजकुमार कुशवाह, बब्लू कुशवाह, कमल कुशवाह के करीब 50 बीघा खेतों में लगी सब्जी सब्जी को नुकसान हुआ है।
इस वजह से बदला मौसम
मौसम विभाग भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि नॉर्थ वेस्ट के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) है। उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मध्यप्रदेश में ओले, बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने या चमकने का दौर चल रहा है। अगले 3 दिन तक दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ नमी भी आती रहेगी। ऐसा ही मौसम अगले कुछ दिन तक और रहेगा। 15 मई से सिस्टम कमजोर होने लगेगा।

शिवपुरी में तेज आंधी के साथ बारिश: ओलावृष्टि से खेतों में लगी सब्जियों को नुकसान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment