Press "Enter" to skip to content

लापता पत्नी-बच्चों पर 15 हजार का इनाम घोषित: पति ने पेम्पलेट जारी कर जनता से लगाई खोज, पुलिस तलाश करने में विफल / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फतेहपुर क्षेत्र से लापता हुई महिला और उसके दो बच्चों की गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद कई दिन गुजर जाने के बाद जब कोतवाली पुलिस महिला की तलाश नहीं कर सकी। इसके चलते अबपति ने अपनी पत्नी पर 15 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। पति ने बाकायदा पत्नी और दो बच्चों के फोटों पेम्पलेट में लगाते हुए लिखा है। जो भी उसकी पत्नी और बच्चों का सुराग देगा। उसे 15 हजार रुपए नगद के साथ उसका सम्मान भी किया जाएगा।


दरअसल, तेंदुआ थाना क्षेत्र के बलेरा गांव के रहने बाले नरेश शिवहरे ने अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र में किराए पर कमरा लिया था। यहां नरेश की पत्नी 26 वर्षीय कीर्ति शिवहरे अपने दो बच्चों कार्तिक (7) और परी (4) के रहने लगी थी। वहीं नरेश गांव से आता-जाता रहता था। लेकिन 26 अप्रैल को कीर्ति अपने दो बच्चों के साथ अचानक से लापता हो गई थी। नरेश ने उसकी पत्नी कीर्ति और दोनों बच्चों की गुमसुदगी कोतवाली में दर्ज करा दी थी।

जब कई दिन गुजर जाने के बाद कीर्ति शिवहरे और उसके दोनों बच्चे कार्तिक और परी का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस भी महिला और उसके दोनों बच्चों को ढूंढने में नाकामयाब रही। इसके चलते अब नरेश ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को ढूंढ निकालने के लिए लोगों से आस लगाईं है। इसके साथ ही नरेश ने पत्नी और दोनों बच्चों का पता बताने वाले को 15 हजार का इनाम देने की बात जारी किए पेम्पलेट में लिखी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!