शिवपुरी: जिले के बैराड़ कस्बे में एक महिला ने बहू से झगड़े के बाद नगर के बड़े तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन गनीमत रही कि उसी समय मॉर्निंग वॉक पर निकले मछली ठेकेदार राजू बाथम ने महिला को तालाब के पानी में डूबते हुए देख लिया। जिसके बाद उन्होंने मछुआरों को बुलाकर नाव की मदद से महिला को तालाब के पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जिससे महिला की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार मीना पत्नी कमलू प्रजापति निवासी कालामढ़ का रविवार की सुबह किसी बात को लेकर बहू से विवाद हो गया। इस विवाद से आहत होकर मीना ने तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।वह तो गनीमत रही कि लोगों ने मीना को ऐसा करते देख लिया और समय रहते उसे तालाब के पानी से बाहर निकाल लिया जिससे उसकी जान बच गई। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बहू से झगड़े के बाद जान देने तालाब में कूदी सास, महिला को डूबता देख मछुआरों ने बचाई जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस में पिता-भाई ने रोकी पानी सप्लाई! पीड़ित शिक्षक पहुंचा एसपी ऑफिस / Shivpuri News
- 20 लाख की चोरी करने बाला चोर निकला रिस्तेदार, पकड़ने के बाद पुलिस पर छोड़ने का आरोप, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- करैरा के बगीचा सरकार मंदिर विवाद में पुजारी परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, सुरक्षा की मांग / Shivpuri News
- करैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri Newsकरैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri News

- दोस्त के साथ डबरा जाने निकले होटल संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment