शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के करौंदी कालोनी में शनिवार की रात अपनी पत्नी कृष्णा बाथम को लेने ससुराल आए दामाद मुकेश बाथम का विवाद ससुरालियों से हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दामाद और ससुरालियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान ससुरालियों ने मिलकर दामाद को रस्सियों से बांध लिया। हंगामे की सूचना लगते ही वार्ड पार्सद एमडी गुर्जर मौके पर पहुंचे जहां रस्सियों से बंधे डले युवक को देख पुलिस को मौके पर बुलाकर अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि दोनों ही पक्ष ने फिजिकल थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक़ अशोकनगर जिले के भगोरिया गांव के रहने बाले मुकेश बाथम की शादी पांच साल पहले शहर के करौंदी कालोनी के रहने वाली कृष्णा बाथम से हुई थी। उनका एक ढाई साल का बच्चा भी है। लेकिन दोनों के बीच हुए विवाद के बाद कृष्णा अपने पति को छोड़ अपने मायके आकर रहने लगी थी। इसी क्रम में बीती रात मुकेश अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया हुआ था। जहां दोनों के बीच पहले विवाद हुआ फिर नौबत झगडे तक पहुंच गई थी।

करौंदी कालोनी ससुराल आए दामाद और ससुरालियों के बीच हुई जमकर मारपीट, ससुरालियों ने दामाद को रस्सियों से बांधा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment