शिवपुरी: जिले में पोहरी थाना क्षेत्र की भटनावर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फूठवर्वे गांव में गुटखा पुड़िया मांगने को लेकर हुए विवाद में 2 परिवारों में झगड़ा हो गया।इस दौरान दोनों पक्षों से महिला और पुरुष हाथों में लाठी डंडे पत्थर और कुल्हाड़ी लेकर आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडों पत्थर और कुल्हाड़ी चले। मारपीट की इस घटना का एक विडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस झगड़े में घायल एक पक्ष के अशोक जाटव ने घटना की रिपोर्ट भटनावर पुलिस चौकी में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने फरियादी का मेडिकल करा कर जांच शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी देते हुए अशोक जाटव ने बताया कि वह दुकान पर गुटखा पुड़िया लेने गया था जहां पहले से ही नाहरसिंह, लक्ष्मण और विद्या जाटव शराब पीकर खड़े हुए थे। अशोक ने बताया कि इन लोगों द्वारा उससे गुटखा पुड़िया मांगी गई मैंने मना कर दिया तो सभी लोग गाली गलौज कर करने लगे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद नाहरसिंह जाटव के परिवार के 7 लोगों ने उसके और उसके परिवार के साथ मारपीट कर दी।

गुटखा पुड़िया को लेकर 2 परिवारों में चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ झगड़े का विडियो / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment