शिवपुरी: शहर के रातोर रोड पर स्थित गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप के प्रथम दिवस का शानदार आयोजन हुआ. इस समर केम्प में 6 ग्रुप में कुल 178 बच्चों ने भाग लिया. जिसमें 142 बच्चे कक्षा 1 से 12 वीं तक और 36 बच्चे कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक कर रहे.
इन एक्टिविटी का लिया आनंद
गुरू नानक इंटरनेशनल स्कूल के आज के इस कैंप में बच्चों ने स्विमिंग, एडवेंचर, आर्चरी राइफल शूटिंग, आदि का भरपूर आनंद लिया. बच्चे इतने मनमोहक हुए कि उनका घर जाने का मन नहीं हुआ।
क़ल के केम्प में इन एक्टिविटी का बच्चे लेंगे आनंद
कल के केम्प में स्विमिंग,आर्चरी,घुड़सवारी के साथ जॉर्बिग रोलर पानी में चलाया जाएगा। इस समर कैंप में शिवपुरी शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया हैं।


































Be First to Comment