Press "Enter" to skip to content

लोक अदालत में युवक युवती के बीच हुई सुलह, एक दूसरे ने पहनाई माला / Shivpuri News

शिवपुरी: नीतेश विश्वास ने धारा -9 हिन्दू विवाह अधिनियम का प्रकरण अपनी पत्नी श्रीमती पार्वती सिकदर को साथ रखने हेतु लगाया था. जिसमें युवक बदरवास का एवं युवती केरल की थी. उक्त प्रकरण में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवपुरी तथा नेशनल लोक अदालत की खण्डपीठ क्रमांक 01 श्री जोगिन्दर सिंह प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय शिवपुरी के मार्गदर्शन में उभयपक्ष के मध्य सुलह कराई गई. जिसमें युवक एवं युवती के साथ रहने हेतु सहमत हुए उभयपक्ष ने न्यायालय के समक्ष एक-दूसरे को माला पहनाई तथा वे न्यायालय से ही साथ गए. दोनो पक्षकारो के अधिवक्तागण श्री गिरीश गुप्ता एवं श्री दीपक गुप्ता का उक्त सुलह के प्रयास में सराहनीय योगदान रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!