Press "Enter" to skip to content

2 बाईकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक की मौत 2 घायल, गमी में शामिल होने जा रहे थे घायल पिता-पुत्र / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के भड़ौता रोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई वहीँ दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रैफर किया गया है। बता दें कि दोनों बाइक सवार राजस्थान के रहने बाले हैं जो रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने कोलारस के कांजी खेड़ी गांव जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक़ आज शनिवार की सुबह भड़ौता रोड़ पर पुलिया के पास दो भाइकों की भीषण भिड़ंत हो गई थी। इस घटना में राजस्थान के जयपुर जिले के सिरसिया के रहने वाले 24 वर्षीय अनवर पुत्र गुलाब खान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि अनवर कंबल बेचने का काम करता है। जो गांव की दुकानों से भुगतान लेकर बापस लौट रहा था। वहीँ इस घटना में दूसरी बाइक पर सवार राजस्थान के कस्बाथाना के रहने बाले रवि पुत्र रामदयाल जाटव उम्र 34 वर्ष और रामदयाल पुत्र डब्लू जाटव उम्र 72 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि पिता-पुत्र कोलारस तहसील काजीखेड़ी गांव गमी में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!