शिवपुरी: जिले की बदरवास थाना क्षेत्र के गुढाल डांग में मजदूरी पर जाने से रोके जाने पर एक 18 साल की युवती ने घर में रखी जहरीली दवा का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने के बाद युवती को पहले बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में फिर बाद में जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। जहां युवती की हालत स्थिर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक गुढाल डांग की रहने वाली 18 वर्षीय ममता भील आज पैसों की व्यवस्था के उद्देश्य अपने भाई के साथ मजदूरी करने जाने वाली थी। लेकिन ममता आदिवासी की मां रमिला आदिवासी ने ममता को घर का खाना और अन्य काम करने की कहकर उसे मजदूरी पर जाने से रोक लिया था। इसी बात से खफा होकर ममता भील ने अपने घर में रखी जहरीली दवा का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद ममता भूल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

माता-पिता द्वारा मजदूरी से रोकने से खफा 18 वर्षीय युवती ने कीटनाशक पीकर की सुसाइड की कोशिश हालत गंभीर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment