शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले की मगरौनी पुलिस चौकी क्षेत्र के कैरुआ गांव से जहां एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर एक लड़का गुजरात के अहमदाबाद भगा ले गया। जहां नाबालिग लड़की के साथ लड़के ने डरा धमकाकर गलत काम किया। इसी दौरान नाबालिग लड़की ने किसी तरह से अपहरणकर्ता के चंगुल से मुक्त होकर इसकी सूचना अपनी मां को दी जिसके बाद अहमदाबाद पहुंची मां नाबालिग को लेकर गांव पहुंची।
मगरौनी पुलिस चौकी में दर्ज था अपहरण का मामला:
जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की की मां ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट मगरौनी पुलिस चौकी में दर्ज कराई हुई थी। फरियादिया ने पास के ही एक गांव के युवक पर नाबालिग को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया था।
इसी दौरान नाबालिग लड़की ने फोन कर मां को बताया कि वह गुजरात के अहमदाबाद में है। जहां से उसकी मां नाबालिग को अपने साथ लेकर आई। जिससे बाद पुलिस चौकी मगरौनी पहुंची नाबालिग ने अपने बयानों में पुलिस को बताया कि शादी करने का झांसा देकर पास के गांव का लड़का उसे अगवा कर गुजरात के अहमदाबाद ले गया जहां डरा धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने नाबालिग के बयानों के आधार पर अपहरण के केस में धारा 366 और 376 का इजाफा कर विवेचना शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण अहमदाबाद में डरा धमकाकर किया गलत काम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment