Press "Enter" to skip to content

उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी लगा रहीं चूनाः घरों में पहुंचने वाले गैस सिलेंडरों की सील टूटी मिली, गैस भी कम थी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में गैस एजेंसी द्वारा हॉकर्स के जरिए शहर में एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाती है। अमूमन कोई भी उपभोक्ता घर में एलपीजी गैस सिलेंडर लेते वक्त सिलेंडर को तौल कर नहीं लेता। उपभोक्ताओं द्वारा बरती जा रही इसी लापरवाही का फायदा गैस एजेंसी उठा रहीं है या फिर एलपीजी गैस सिलेंडर सप्लाई करने बाले हॉकर्स, यही वजह है कि घरों में पहुंचने वाले सिलेंडर में दो से चार किलो तक गैस कम पहुंच रही है।

गौ शाला में एलपीजी गैस सिलेंडर में गैस कम मिलने का एक मामला सामने आया है। जहां पीएचई के कर्मचारी देवेंद्र कुमार ओझा की अनुपस्थिति में गंगाचल गैस एजेंसी का डिलीवरी पर्सन उनके यहां गैस सिलेंडर सप्लाई करने आया। देवेंद्र की पत्नी ने दो गैस सिलेंडर ले लिए। जब गैस सिलेंडरों में वजन कम लगा तो उन्होंने चक्की पर गैस सिलेंडरों को तुलवाया तो उनमें गैस कम निकली। गैस एजेंसी की चोरी पकड़ने के लिए देवेंन्द्र ओझा ने फिर से गैस सिलेंडर बुक किए। शुक्रवार को जब डिलीवरी पर्सन गैस सिलेंडर सप्लाई करने आया तो देवेंद्र ओझा घर के अंदर ही रहे और उनकी पत्नी ने निर्धारित रणनीति के तहत उन्हीं सिलेंडर की डिलेवरी ले ली जो डिलेवरी पर्सन द्वारा दी गई।

इसके बाद देवेंद्र ओझा ने डिलेवरी पर्सन से चारों गैस सिलेंडर तुलवाए। प्रत्येक सिलेंडर में दो से तीन किलो तक गैस कम थी। इसके अलावा वाहन में रखे सभी गैस सिलेंडरों की सील टूटी हुई थी। गैस कहां गायब हो गई, जब इस संबंध में डिलेवरी पर्सन मनीष राठौर से सवाल किया गया तो वह एजेंसी से सीधे सिलेंडर लाने सहित सिलेंडर से गैस उड़ने से सिलेंडर से गैस कम होने की बात कह कर पल्ला झाड़ते हुए नजर आया। जब इस मामले में एजेंसी संचालक राकेश शर्म से बात की गई तो उनका कहना था कि यह मामला आपके द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है। मैं मामले को दिखवाता हूं। अगर गैस सिलेंडर में गैस कम आ रही है तो वह उपभोक्ता मुझे वहीं मौके पर बुलवा ले। मैं खुद डिलेवरी पर्सन के खिलाफ एफआईआर करवाऊंगा। हर हॉकर्स के पास इलैक्ट्रिक कांटा है, उपभोक्ता गैस सिलेंडर तौल कर लें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!