शिवपुरी: जिले के पोहरी विधानसभा के कई गांव में गर्मी के मौसम में जल संकट गहरा गया है। इसी क्रम में पोहरी विधानसभा क्षेत्र के सूंढ़ पंचायत में ग्रामीणों ने अपने घरों से निकलकर खाली बर्तन हाथ में लेकर जल संकट से निजात दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नल जल योजना के तहत पानी की टंकी बना दी गई है लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी घरों तक पानी की पाइप लाइन नहीं डाली गई हैं। इसके अतिरिक्त पानी के जो भी विकल्प बचे थे उनमें भी पानी सूख चुका है।
ग्रामीणों ने पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह से जल्द से जल्द जल संकट से निजात दिलाए जाने के लिए हस्तछेप करने की मांग की है।
इस मामले में विधायक कैलाश कुशवाह का कहना है कि उनकी विधानसभा के सैकड़ों गांव जल संकट से जूझ रहे है। लोकसभा चुनाव में भी जरिया पंचायत के आनंदपुर गांव सहित अहीर मारोरा में चुनाव बहिष्कार की नौबत आ गई थी। ग्रामीणों को जैसे तैसे समझाइस देकर वोट करने को राजी किया था।
जल संकट से निजात दिलाए जाने के लिए उन्होंने मार्च माह में कलेक्टर को पत्र लिखा था। इसके बाद पीएचई विभाग से 20 बोरवैल स्वीकृत हुए हैं। लेकिन सभी बोरवेल स्वीकृत हुए हैं। लेकिन उनकी महज 90 मीटर स्वीकृत हुई है।
उन्होंने 90 मीटर की गहराई को 250 मीटर तक करने के लिए पीएचई विभाग अधिकारी सहित कलेक्टर से बात की है। ग्रामीणों को जल्द संकट से निजात दिलाए जाने का प्रयास उनके द्वारा किया जा रहा है।

कई गांवों में गहराया जल संकट:विधायक बोले- ग्रामीणों ने कर दिया था मतदान का बहिष्कार, आश्वासन के बाद डाला था वोट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस में पिता-भाई ने रोकी पानी सप्लाई! पीड़ित शिक्षक पहुंचा एसपी ऑफिस / Shivpuri News
- 20 लाख की चोरी करने बाला चोर निकला रिस्तेदार, पकड़ने के बाद पुलिस पर छोड़ने का आरोप, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- करैरा के बगीचा सरकार मंदिर विवाद में पुजारी परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, सुरक्षा की मांग / Shivpuri News
- करैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri Newsकरैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri News

- दोस्त के साथ डबरा जाने निकले होटल संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment