Press "Enter" to skip to content

19 वर्षीय युवक के हत्यारे 2 सगे भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुजरात भगाने की फिराक में थे आरोपी / Shivpuri News

लड़की से बात करने के शक में 3 लोगों ने छर्च थाना क्षेत्र के डोभा गांव में कुल्हाड़ी से हमला कर की थी युवक की निर्मम हत्या

शिवपुरी: जिले के छर्च थाना क्षेत्र के डोभा गांव में एक 19 वर्षीय युवक की हत्या कर फरार हुए 2 सगे भाइयों को पुलिस ने बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हुए दोनों सगे भाई गुजरात भगाने की फिराक में बिलौआ तिराहे पर किसी साधन का इंतजार कर रहे थे तभी पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर से हत्या में इस्तेमाल हुई कुल्हाड़ी और लाठी डंडों को भी बरामद कर लिया है।
लड़की से बात करने के शक में हुई थी हत्या:
जानकारी के अनुसार 6 मई 2024 की सुबह डोभा गांव में लड़की से बात करने के शक में गांव के ही बड्डे उर्फ भरत पुत्र खिंचई कुशवाह उम्र 42 साल,धनराज पुत्र खिंचई कुशवाह उम्र 38 साल एवं भरत की पत्नि बोटो बाई ने अरविंद कुशवाह की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी इस दौरान आरोपियों ने अरविंद कुशवाह के भाई दीपक और उसकी दादी के साथ भी मारपीट की थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बीते रोज बुधवार को पुलिस ने भरत और धनराज कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी हरिशंकर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!