शिवपुरी: जिले के पिछोर कस्बे से गायब हुई दसवीं की छात्रा को पुलिस ने भोपाल के पास सीहोर से वरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा घरवालों को बिना बताए पिछोर से अपनी दीदी से मिलने इंदौर जा रही थी। फिलहाल पुलिस छात्रा को बरामद कर पिछोर ला रही है। जहां पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा क्यों और कैसे सीहोर पहुंची।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया था किडनैपिंग का केस:
जानकारी के अनुसार बीते रोज घर से कोचिंग के लिए निकली छात्रा मान्या पुत्री संजय अग्रवाल निवासी पिछोर बुधवार की सुबह 7:30 बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थी। कोचिंग से छुट्टी के बाद छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजन तलाशते हुए कोचिंग सेंटर पहुंच गए। एसडीएम लाइन में कोचिंग संचालक केपी लोधी ने बताया कि छात्रा तो कोचिंग पढ़ने आई ही नहीं। परिजनों ने दिन भर छात्रा को तलाशा।सुराग नहीं लगने पर शाम को पिछोर थाने आकर सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कर छात्रा को तलाशना शुरू कर दिया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर छात्रा को आज सीहोर से बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी पिछोर रत्नेश यादव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में फिलहाल छात्रा ने अपनी बड़ी बहन से मिलने इंदौर जाने की बात बताई है।

पिछोर से गायब हुई दसवीं की छात्रा को पुलिस ने सीहोर से किया बरामद, क्यों और कैसे इसका सीहोर पुलिस करेगी खुलासा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment