पार्षद ने लगाय नगर परिषद अध्यक्ष पर सौतेलापन करने के आरोप
पार्षद बोले वार्ड के हैंडपंप 15 दिनों से पड़े खराब इसलिए वार्डवासी मुझे दे रहे गालियां
शिवपुरी: खबर खनियांधाना के वार्ड नं 8 से है. जहां गर्मियों की शुरुआत में ही वाटर लेबल काफी नीचे चला गया है जिससे आस पास के कुएं सूख गए हैं और पूरे वार्ड में दो तीन ही हैंडपंप है जिनके सहारे से ही वार्ड 8 के बाशिन्दे पीने के पानी से ही काम चला रहे थे पर बही हैडपंप 15 से 20 दिनों से खराब पड़े हुए हैं जिसकी बजह से रहवासियों को एक से डेढ़ किलोमीटर दूर से पीने के लिए पानी लाना पड़ता है नगर परिषद की ओर से न तो टैंकर से पानी भेजा जाता है और न ही हैंडपंप ठीक कराए जा रहे है इसकी शिकायत कई बार स्थानीय लोग नगर परिषद सीएमओ सहित वार्ड के पार्षद से कर चुके है पर 15 से 20 दिन गुजरने के बाद भी हैंडपंप ठीक नही कराए गए बही जब इस मामले में हमारी टीम ने वार्ड पार्षद मनीराम अहिरवार से बात की तो पार्षद ने नगर परिषद अध्यक्ष पर सौतेलेपन के आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने कई बार वार्ड में पानी की समस्या के बारे में बोला पर अध्यक्ष मेरी बात को अनसुनी कर रहे है और मुझसे सौतेला व्यवहार कर रहे है इस कारण वार्डवासी मुझे गालियां तक देते है।आपको बता दें कि आजादी के 76 बर्ष बीत जाने के बाद भी ये वार्ड पिछड़ा हुआ है और मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी सहित सड़क निर्माण,नाली निर्माण,और विजली जैसी सुविधाओं से बंचित हैं करीब 50 परिवारों के 250 से अधिक लोग रहते है साथ ही यहां पशुओं का भी जिनका जीवन पानी की समस्या के कारण अस्तव्यस्त नजर आ रहा है बहीं स्थानीय निवासियों ने बताया कि अगर दो दिन में हमारी समस्या का समाधान नहीं किया तो हम सभी लोग नगर परिषद का घेराव करेंगे और नगर परिषद पर तालाबन्दी करेंगे जिससे कोई भी कार्य नही करने देंगे।

नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 8 के नीम तलैया मकरया मोहल्ला रजक मोहल्ला में पानी का संकट गहराया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment