Press "Enter" to skip to content

विवाहिता के साथ गैंगरेप का वीडियो किया था इंटरनेट पर वायरल, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे में 5 अगस्त 2022 को एक विवाहिता का अपरहण कर उसके साथ गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक विवाहिता के साथ तीन आरोपियों ने गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने गैंगरेप के दौरान वीडियो भी बना लिया था। जिसे आरोपियों ने वायरल कर दिया था। पुलिस ने अपरहण सहित गैंग रेप और IT एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मुख्य आरोपी लगातार फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक करैरा कस्बे की रहने वाली एक विवाहिता का रामवरन गुर्जर, पंकज रजक एवं वीरा उर्फ वीर सिंह गुर्जर ने 5 अगस्त को अपरहण कर लिया था। इसके बाद तीनों आरोपियों ने मुंगावली रोड़ पर विवाहिता के साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपियों ने विवाहिता का वीडियो भी बना कर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया था। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर रामवरन गुर्जर, पंकज रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन इस मामले का मुख्य आरोपी वीरा उर्फ वीर सिंह गुर्जर लगातार फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने मडोरीपुरा मौहल्ला करैरा पकड़कर जेल भेज दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!